फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटीकरा में हुआ बाबा श्याम का विशाल जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पटीकरा में हुआ बाबा श्याम का जागरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गणेश उत्सव के पावन पर्व पर श्री श्याम आस्था मंडल के तत्वावधान में गांव पटीकरा में शनिवार को ललित गोयल के निवास स्थान पर साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन मंडल प्रधान हरिओम गर्ग की अध्यक्षता में किया गया। साप्ताहिक संकीर्तन में आचार्य नवीन कौशिक ने मुख्य यजमान ललीत गोयल और शीतल गोयल से मंत्रोच्चारण के बाद बाबा की पवित्र ज्योत प्रज्ज्वलित करवाई। मोहन सागर ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गणेश सर्राफ, बबलू शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय गोयल, संजय अमन, महेश मस्ताना, सुमित्रा देवी, रोहतास सैनी, मोहित गोयल, विनोद सर्राफ ने भजन पेश किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें