वोट की राजनीति के कारण कानून व्यवस्था हुई लचर
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कांग्रेस नेता चंद्रप्रकाश एडवोकेट ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लचर कर दिया है। जिसकी वजह से बाबा राम रहीम के मामले में पंचकूला में अनुयायियों का भारी संख्या में जमावड़ा रहा। जिसके चलते कोर्ट का फैसला आते ही पंचकूला एवं अन्य जिलों में हिंसा भड़की तथा जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि संत रामपाल का मामला हो या जाट आरक्षण या डेरा प्रमुख का ताजा मामला इन तीनों में भाजपा सरकार फेल हुई है।