नारनौल। सहायक युवा मंच सदस्यों ने बुधवार को गांव मारोली के सरपंच से गांव में शमशान भूति, जोहड़ व पंचायत भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाने की गुहार लगाई। इसके साथ मंच सदस्यों ने एक लिखित शिकायत निजामपुर के डीडीपीओ दीपक यादव को सौंपी। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव मारोली की फिरनी का रास्ता जो पहले 22 फीट का था वह अब मात्र छह फीट का रह गया है। इसके अलावा शमशान भूमि पर भी अवैध कब्जे हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए तुरंत प्रभाव से पंचायती भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटवाया जाए। इस मौके पर सचिव सुरेंद्र सिंह, सुनील, पतराम, अनिल, विक्रम, रामौतार नंबरदार व बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।