नारनौल। आरपीएस स्कूल नारनौल के प्रांगण में मंगलवार को ‘मैंगो फेस्टिवल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी के बच्चों की ‘मैंगो रेस’ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें अरनव व प्रतीक ने प्रथम, तेजस व कार्तिक ने द्वितीय तथा पुनीत व मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी व यूकेजी के बच्चों की ‘मैंगों पेंटिंग प्रतियोगिता’ हुई। जबकि कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों की ‘मैंगो कोलाज मेंकिग’ प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक विभाग की को-आडिनेटर मीनाक्षी यादव ने की। इस अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।