जिले में 16 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24685 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 24472 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को 17 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक जिला में 163 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 50 केस अभी भी सक्रिय हैं। जिले में 1 मार्च तक 247562 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 114331 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 532101 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1287 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। मंगलवार को गाहड़ा, झिंगावन, रामबास, आकोदा, ताजपुर, भांखरी, कपूरी में 1-1, कनीना, उन्हानी, मोहनपुर में 2-2 तथा बसई में 3 कोरोना के मामले आए।