फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट से परेशान ढाणी बिहाली के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अटेली मंडी। बिजली कट से परेशान ढाणी बिहाली के ग्रामीणों ने अटेली पावर हाउस पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। दूरभाष पर एसडीओ अरुण कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस घर लौटे। पावर हाउस पर प्रदर्शन कर रहे लाल सिंह, यालीराम, देवेंद्र कुमार, रतन सिंह, राजसिंह, सुमेर, रेनू यादव, जगवंती, कमला, मंजू व मनोज आदि ने बताया कि ढाणी में बिजली की सप्लाई 24 घंटे में 6 घंटे भी नहीं दी जा रही है। बिजली कर्मचारियों को फोन करने पर कभी तार टूटने की बात कही जाती है तो कभी शार्ट सर्किट होने की बात कही जाती है। ढाणी में अटेली फीडर से बिजली की सप्लाई है। ढाणी के लोगों का कहना है कि ढाणी में जिन तारों से लाइट पहुंच रही है वह तार काफी जर्जर है। अटेली से दूरी भी अधिक है। ऐसे में उनको कांटी फीडर से जोड़ा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन ढाणी को कांटी फीडर से जोड़ा गया था। बिजली सुचारु रूप से आई थी। लोगों ने बताया कि बिजली समस्या के बारे में अधिकारियों को कई बार बताया गया लेकिन समस्या जस की तस है। गर्मी के मौसम में बिना बिजली रहना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एसडीओ ने दूरभाष पर उन्हें जल्द समस्या का समाधान करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें