नारनौल। भारतीय थल सेना में 20 से 30 जुलाई तक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी व चरखी दादरी जिलों के उम्मीदवारों के लिए रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में खुली भर्ती का आयोजन होगा। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार उम्मीदवारों को भर्ती के लिए रैली मैदान में मैट्रिक व 12वीं के मूल प्रमाण पत्रों, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र की कॉपी, जाति प्रमाण पत्र व चरित्र प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। एनसीसी धारक मूल प्रमाण साथ लेकर आएं। जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतिलिपि नहीं होगी उन्हें रैली में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। 21 वर्ष से कम उम्मीदवार को अविवाहित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जिस पर स्वयं, माता-पिता व सरपंच के हस्ताक्षर होने चाहिए।