फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठोस कूड़ा प्रबंधन में एनजीटी के आदेशों को सख्ती से लागू करें : महावीर प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में एनजीटी के आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए पहले दौर में लोगों को जागरूक किया जाएगा। उसके बाद सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रदूषण का स्तर दिन प्रतिदिन अत्यधिक गति से बढ़ रहा है। इसलिए लोगों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। इसके लिए अकेले कोई भी विभाग बिना लोगों की सहभागिता के लिए सफल नहीं हो सकता। उक्त बात जिला परिषद के सीईओ महावीर प्रसाद ने मंगलवार को ठोस कूड़ा प्रबंधन के संबंध में विभिन्न होटलों के मालिकों, नगर पालिका व नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों का कंकरीट एक निश्चित स्थान पर ही फेंका जाए। इसके लिए सात दिन के अंदर नगर परिषद नारनौल शहर में पांच जगह चिन्हित करेगी। इसके बाद निर्माण का सारा कंकरीट पांच जगहों पर डाला जाएगा। नगर परिषद खुद एक निश्चित दर पर लोगों के घर से भी कंकरीट उठाएगी। इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट के लिए भी नारनौल शहर में पांच या छह जगह बॉक्स लगाए जाएंगे। इसके बाद बॉक्स से मानेसर की एक कंपनी यहां से उठाकर ले जाएगी। सीईओ ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर-अंदर इसे पूरा करें। एनजीटी के द्वारा विस्तृत हिदायतें दी गई हैं। इन सभी हिदायतों की हर हाल में पालना करनी होगी। सीईओ ने सभी होटल मालिकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए की प्लास्टिक की प्लेट का प्रयोग न करें इसके स्थान पर सामान्य प्लेट ही प्रयोग करें। कोई भी इन नियमों की अवहेलना करता है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा अभी जनता को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही प्लास्टिक की थैलियों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अनियमितता बरतने वालों का चालान होगा। इस मौके पर नगर परिषद के एक्सईएन हेमंत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें