कनीना। रेवाड़ी-सादुलपुर रेल मार्ग पर कनीना-महेंद्रगढ़ के मध्य रेलवे फाटक संख्या 87 के रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते रात 2 बजे से सुबह 11 बजे तक यातायात बाधित रहा। फाटक बंद होने से कनीना-अटेली और कनीना-नारनौल मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की कतारें लग गई। रेलवे डिविजन जयपुर के पीआरओ कमल जोशी ने बताया कि रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस वर्क के चलते यातायात बाधित रहा। छोटे वाहन फाटक नंबर 88 पर बनाए गए अंडरपास ब्रिज से गुजरे। वहीं भारी वाहनों को 10 किलोमीटर चक्कर लगाकर रेल लाइन पार करके जाना पड़ा। पुलिस कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया। फाटक खुलने पर वाहनों की अधिकता होने से कनीना बस स्टैंड पर सड़क जाम के हालात पैदा हो गए।