फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना पांच घंटे पढ़ाई कर प्रीति प्रदेश में तीसरे स्थान पर आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में दसवीं की परीक्षा में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली पारस स्कूल सतनाली की छात्रा प्रीति ने पांच घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। गांव जुड़वा निवासी छात्रा प्रीति अपनी इस सफलता से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उसे उम्मीद थी कि टॉप-3 में स्थान जरूर मिलेगा। उसने बताया कि कभी ट्यूशन की उसे जरूरत ही नहीं पड़ी। जो डाउट्स होते थे, वह स्कूल में ही क्लियर हो जाते थे। उसने बताया कि सोशल मीडिया तो दूर की बात कभी उसने एंड्रायड फोन भी नहीं चलाया। उसने हमेशा अपनी पढ़ाई पर फोकस किया। प्रीति के पिता धर्म सिंह किसान हैं और माता कमलेश देवी गृहिणी हैं। उसने अपनी सफलता श्रेय प्रधानाचार्य संदीप शर्मा, गुरुजनों, अभिभावकों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें