कन्या जन्म पर किया कुआं पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला मिश्रवाड़ा में नरेश के यहां पौत्री के रूप में बृजनंदनी ने जन्म लिया था। जिसके बाद से बृजनंदनी के पिता बृजकिशोर व माता प्रर्मिला ने पुत्र की तरह कन्या का भी कुआं पूजन करने की ठानी। जिसके तहत रविवार रात को धूमधाम से कन्या का कुआं पूजन कर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुमन देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लक्ष्मी देवी, उर्मिला देवी, सुरेंद्र नारनौलिया, पंशुल , केशव, राजू सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।