फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीलाल कसाना दुबारा बने विद्यालय अध्यापक संघ के ब्लॉक प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीलाल कसाना दुबारा बने ब्लॉक प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। सर्व कर्मचारी और हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की बैठक रविवार को ब्लॉक प्रधान अमीलाल कसाना की अध्यक्षता में हुई। इसमें तीन साल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के चुनाव तीन साल के अंतराल पर निर्धारित है। कार्यकाल पूरा होने पर पंचायत समिति प्रांगण में ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। इसमें तीन साल का लेखाजोखा प्रस्तुत करने के बाद प्रधान अमीलाल कसाना ने त्याग पत्र जिला प्रधान धर्मपाल शर्मा को सौंप दिया। पर्यवेक्षक धर्मपाल, जिला सचिव रमेश, शेरसिंह, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश यादव ने चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की। करीब एक घंटे विचार-विमर्श के बाद अमीलाल कसाना को दोबारा से सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान चुन लिया गया। दोबारा कार्यभार संभालने के बाद प्रधान अमीलाल कसाना ने महेश को उप प्रधान बनाया। सीताराम को सचिव, श्योराम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। सुरेश कुमार को संगठन सचिव पद दिया। आठ शिक्षकों को प्रतिनिधि निर्वाचित किया। इनमें बिक्रम सिंह, कृष्ण कुमार, सुमन, अनिल, खुशीराम, अशोक, मुकेश, रोहताश शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें