फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमानी बिजली गिरने से पति-पत्नी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से पति-पत्नी झुलसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिहमा। गांव डेरोली अहीर में आसमानी बिजली गिरने से जाटी के पेड़ के नीचे खड़ा दंपति बुरी तरह झुलस गया। दोनों की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव डेरोली अहीर निवासी 60 वर्षीय केहर सिंह पुत्र सांवत राम और उनकी पत्नी 56 वर्षीय रामरती बुधवार को गांव कुकसी की ओर बाजरे की फसल की कटाई कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे बारिश होने लगी तो दोनों पति-पत्नी बारिश से बचने के लिए खेत में खड़े जाटी के पेड़ के नीचे चले गए। जब वे जाटी के पेड़ के नीचे खड़े थे तो पेड़ पर आसमानी बिजली गिर गई। इससे पेड़ सहित दंपति बुरी तरह झुलस गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें