अजीत प्रजापति बने प्रदेश सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली कस्बा निवासी अजीत प्रजापति को समाज के लिए कार्य करने पर भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन का प्रदेश सचिव बनाया गया है। उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रमेश टांक और प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार रंगीला की सलाह पर किया है। इसके साथ-साथ क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी अनूप प्रजापत और फतेहपुर गांव के सुनील वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बनाया गया है। बता दें कि यह आर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय स्तर पर कुम्हार समाज के उत्थान और उनके कल्याण के लिए कार्य करता है।