फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीएम से मिले दुकानदार, जबरदस्ती सील लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीएम से मिले दुकानदार, जबरदस्ती सील लगाने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला नलापुर के अनेक दुकानदार रविवार शाम को करीब पांच बजे डीसी निवास पर पहुंचे। वहां दुकानदारों ने नलापुर स्थित एक दुकान पर रविवार को नप के एमई अंकित वशिष्ठ द्वारा जबरदस्ती सील लगाने की शिकायत सीटीएम से की। सीटीएम ने इस मामले में सोमवार को जांच का आश्वासन दिया है। दुकानदार सुनीता देवी, भगवानदास, जगदीश कुमार, मंगतूराम, किशन जैन, प्रेमचंद, रामा संघी, मदनलाल आदि ने सीटीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे वे दुकान के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि नप का एमई अंकित वशिष्ठ दुकान पर सील लगा रहा है। जबकि, उनके शो रूम पर चार लॉक पहले लगे थे। इनमें से एक लॉक को सील कर दिया गया। जब वे उसके पास जाने लगे तो वह वहां से चले गए। जब कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। कुछ दूरी पर तहसीलदार की गाड़ी भी खड़ी थी। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि नप अधिकारियों ने बिना कारण बताए उनके शोरूम को सील कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें