फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर के क्षतिग्रस्त रास्तों गंदा जलभराव, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनपुर के क्षतिग्रस्त रास्तों में जलभराव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण मोहनपुर की फिरनियों में गंदगी युक्त पानी भर गया है। इसके चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। ग्रामीणों ने बताया कि दशकों पहले फिरनियों का पक्का निर्माण करवाया गया था। लेकिन, पानी निकासी के प्रबंध नहीं किए गए। जलभराव रहने से फिरनी टूट चुकी। गड्ढों में घरों से निकाला गंदा पानी भर गया है। उन्होंने बताया कि गंदे पानी में मच्छर पनपने से लोगों को मलेरिया, डेंगू, डायरिया आदि संक्रामक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। फिरनी टूटी होने के कारण गांव के बीच से वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त से जल्द समाधान की गुहार लगाई है, ताकि आमजन को सुविधा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें