महेंद्रगढ़। गांव जेरपुर में बुधवार को बाबा पांचों पीर मंदिर परिसर में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर कमेटी के सदय पंडित संजय शर्मा ने बताया कि मूर्ति स्थापना से पूर्व 151 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई व इसके साथ हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांवों की मुख्य मार्गों से होते हुए माधोदास मंदिर, ढाणी से होते हुए वापिस पांचों पीर मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में पहुंची। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमान चालीसा पाठ, अखंड रामायण पाठ भी करवाया गया। ओमप्रकाश शर्मा, रामशरण शर्मा, अनिल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा व संजय शर्मा द्वारा कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मनोज देवी, ममता, कैलाश देवी, सुरेश देवी, मुनेश देवी, लाली देवी, ताराचंद, गोविंद शर्मा, मुकेश जांगड़ा, हरिराम सैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।