फोटो 8राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेरोली अहीर में रोजगार मेले चयन करते हुए।संवाद
सिहमा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेरोली अहीर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 15 युवाओं का कंपनियों में नौकरी के लिए चयन किया गया। संस्थान के अनुदेशक नवीन कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि मेले में 2021 से 2024 के पास आउट छात्रों को बुलाया गया था। 32 युवाओं ने पंजीकरण कराया। 15 को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए चयनित किया गया। बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद