फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानों पर लगी आग में 15 किसानों की कड़बी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/ कनीना। क्षेत्र में चार स्थानों पर लगी आग में बाजरे की पूलियां व ईंधन जल गया। आग की चपेट में आने से गांव बेवल में एक भैंस भी झुलस गई। वहीं गांव इसराना में पंचायती भूमि पर एकत्रित की गई 40 एकड़ बाजरे की कड़बी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव बेवल बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते मकान में आग लग गई जिससे मकान में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मकान के साथ लगते छप्पर में बंधी भैंस भी आग में झुलस गई। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को कॉल करके सूचना दी। दमकल कर्मचारियों ने पहुंचकर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव मांडोला व जासावास में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग में ईंधन व दो ट्रॉली कड़बी जलकर राख हो गई। दो किसानों का 2 ट्रॉली ईंधन, जासावास में कड़बी और एक ट्रॉली ईंधन जल गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों जगहों पर एक-एक घंटे की प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
इसराना में 40 एकड़ की कड़बी जली
वहीं गांव इसराना में पंचायती भूमि पर 15 किसानों द्वारा एकत्रित की गई करीब 40 एकड़ बाजरे की पुलियां (कड़बी) में वीरवार दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिसमें पुलियां जलकर राख हो गई। आग की सूचना ग्रामीणों ने दकमल विभाग को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीण मोहित इसराना, सुखबीर, देशराज, बोधनराम, दयाराम, अमर सिंह, मुकेश, ओमप्रकाश, धर्मवीर, भगवत दयाल ने बताया कि इसराना से कपूरी वाले मार्ग पर पंचायती भूमि में करीब 15 किसानों ने बाजरे की कड़वी एकत्रित की हुई थी। अज्ञात कारणों से कड़बी में आग लगने से अब उनके समक्ष पशुचारे का संकट खड़ा हो गया है। कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनके पशुओं के लिए 10 से 15 दिन का ही चारा शेष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। महेंद्रगढ़ दमकल विभाग के कर्मचारी वेद प्रकाश व उनकी टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें