फोटो नंबर- 22वाहनों की जांच करती पुलिस टीम। स्रोत- पुलिस
नारनौल। सीलिंग प्लान अभियान के अंतर्गत पुलिस ने विशेष नाके लगाकर 600 वाहनों की जांच और 148 के चालान किए गए। इन नाकों पर पुलिस टीमों ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए वहां से गुजरने वाले हर वाहन को रुकवाया और उसकी बारीकी से जांच की। सुरक्षा और रिकॉर्ड के मद्देनजर सभी वाहनों और उनके चालकों का पूरा विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया गया। इस दौरान विशेष रूप से चार पहिया वाहनों की जांच की। प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि इस जांच अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 600 वाहनों की जांच की। इस प्रक्रिया में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 148 वाहनों के चालान किए गए। संवाद