महेंद्रगढ़। अयोध्या धाम के लिए हरियाणा से 1470 रामभक्त व अन्य विविध संगठनों के लोग आज एक विशेष ट्रेन से रवाना हुए। इस कड़ी में जिला महेंद्रगढ़ से 65 रामभक्त हुडा पार्क में एकत्रित होकर राम लला के दर्शन के लिए निकले।
सुबह जिले के भिन्न-भिन्न स्थानों से यह राम भक्त सुबह एकत्रित हुए। जहां सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सावत सिंह द्वारा 1990 में कार सेवा पर जाने वाले कैलाश पाली, राम जीवन मित्तल, मृगेंद्र यादव, गोविंद भारद्वाज, लालचंद कुरहावटा, राजपाल बेरी, सतवीर नौताना, ओमप्रकाश रावत, राजेश सेन महेंद्रगढ़ का पटका और माला पहना कर अभिनंदन किया।ढोल की थाप पर सभी राम भक्तों को बस में बैठा कर विदा किया। कैलाश पाली बताया कि आज एक विशेष ट्रेन से राम भक्त अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह ट्रेन हिसार, हांसी, भिवानी, रोहतक होते हुए सुबह 5 बजे अयोध्या पहुंचेगी। जहां सभी राम टेंट सिटी में रुकेंगे। वहां से स्नान आदि करके राम लाल के दर्शन करेंगे और उसके उपरांत दिनभर अयोध्या स्थित अन्य मंदिरों में दर्शन करेंगे। अगले दिन सुबह सरयू पर स्नान करेंगे। अयोध्या में चल रहे राम कीर्तन में चालीसा का पाठ करेंगे। इस यात्रा में कैप्टन हंसराज, मनोज कुमार, हीरालाल, गुगन राम, मनोहर लाल झूकिया, राजेश कुमार, धर्मवीर सिंह, राम प्रसाद सिंह, कैप्टन महेंद्र सिंह, संजीव कौशिक, योगेश शास्त्री, नीरज, कर्ण सिंह मौजूद रहे।