फोटो नंबर-25शिविर में परामर्श लेते विधायक ओमप्रकाश यादव। स्रोत: संस्था
नारनौल। मेहता चौक पर रोटरी क्लब नारनौल सिटी, बेलाज और चौधरी हरप्रसाद चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में 145 मरीजों ने पंजीकरण कर विशेषज्ञ सलाह ली। महात्मा गांधी कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जयपुर के रोबोटिक सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव ने मरीजों की जांच कर आधुनिक तकनीक से सर्जरी के लाभ बताए। विधायक ओमप्रकाश यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव ने भी शिविर का अवलोकन किया और पहल की सराहना की। शिविर में स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। संवाद