अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय कैंपस में धरना जारी रखा। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान कृष्णा देवी ने किया। इसका संचालन जिला सचिव स्वीटी देवी ने किया। बैठक के बाद प्रदर्शन करते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रधान कृष्णा देवी ने कहा की आजादी आंदोलन के महान योद्धा शहीद चंद्रशेखर आजाद के आदर्श को अपनाकर अपनी मांगों का आंदोलन तेज करना है। क्योंकि आज समाज में अच्छे परिवर्तन के लिए किसी महान आदर्श की आवश्यकता होती है। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महाबीर चौक, चितवन वाटिका, बहादुर सिंह तालाब, नलापुर, किला रोड होते हुए आजाद चौक पर शहीद चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला प्रधान कृष्णा देवी, उपाध्यक्ष संतोष ढिल्लो, बिमला देवी, लवली, मुनेश, बीना, किरण, माया, देवी, मेना, कृष्णा देवी, अनिता, पूनम, शान्ति देवी, सुजाता, बरहमा, मंजु देवी, अनिता, पूनम, सरोज, रजवंती, माया देवी आदि अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।