फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही सबसे बड़ा परोपकार : नीलू कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता ही सबसे बड़ा परोपकार : नीलू कपूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. नीलू कपूर की अगुवाई में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। इस दौरान छात्राओं ने रैली निकालकर नियमित सफाई का संदेश दिया। इस अवसर पर कालेज में एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। इसमें शामिल छात्राओं ने शहर में रैली निकालकर कचरा उठाने और गंदगी नहीं फैलाने का संदेश दिया। इसके बाद छात्राओं ने कालेज प्रांगण की सफाई की। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. राजेश गोयल, डॉ. हरनाम सिंह, एनएसएस कैंप की प्रभारी डॉ. ममता बायला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें