फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला का शुभारंभ 17 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला का शुभारंभ 17 सितंबर को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री नारायण सेवा समिति नारनौल की रामलीला का शुभारंभ 17 सितंबर को श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर रात सवा आठ बजे होगा। समिति के प्रधान वेद प्रकाश सैनी, उपप्रधान दयानंद मंत्री, सचिव मनोज निर्मल ने संयुक्त रूप से बताया कि रामलीला के निर्देशक संजय वर्मा और संजय जाबर की देखरेख में सभी कलाकारों ने रामलीला की रिहर्सल की। पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को मुख्य अतिथि रामकिशोर गुप्ता और महेश गुप्ता ने गणेश पूजन कर रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। रामलीला का मंचन 17 सितंबर से एक अक्तूबर तक होगा। इस दौरान विजय जैन, संजय गौड़, भारत भूषण तायल, आत्मप्रकाश, डब्बू, सुशील शास्त्री, टोनी शर्मा, रतन लाल मास्टर, संजय ढोलक, अरविंद गर्ग, रोहताश नंबरदार, दीपक सैन आदि सदस्य रामलीला मंचन में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें