गांव पटीकरा में जागरण आज
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल के तत्वावधान में शनिवार रात को गांव पटीकरा में जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में ललित गोयल मुख्य यजमान होंगे। महासचिव वालिया ने बताया कि संकीर्तन में महेश मस्ताना, संजय गोयल, मोहन सागर, अनिल लक्खा और बबलू शर्मा, प्रदीप शर्मा व सुमित्रा देवी आदि कलाकार बाबा का गुणगान करेंगे।