क्षेत्र में फॉगिंग कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से फॉगिंग करने की मांग की है। इसके अभाव में मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गांव नांगल के सरपंच धर्मेंद्र, बिहाली के पूर्व सरपंच सीताराम, बांस गांव के अजीत सिंह, अटेली कस्बे के राजेश कुमार, हरीश, मनोज, आकाश, पवन आदि ने बताया कि इस समय बारिश होने के कारण मक्खी-मच्छरों का प्रकोप अधिक है। इससे बीमारी भी अधिक बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि अटेली कस्बे के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी फॉगिंग करा दी जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है।