अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते कनीना में लाखों रुपये का लेन-देन प्रभावित रहा। हड़ताल की जानकारी न होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों से कुछ ग्राहक पीएनबी कनीना पहुंचे। उन्हें बैंक के बाहर हड़ताल का नोटिस लिख मिला। इसके बाद वे मायूस लौट गए। मंगलवार को कनीना में एसबीआई, पीएनबी में हड़ताल रही। एसबीआई की ब्रांच में पूर्ण रूप से ताला बंदी रही। पीएनबी के मुख्य प्रबंधक डीसी तिवारी अपने कार्यालय में बैठे और बैंक खुला था। लेकिन, उनके अलावा सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण लेन-देन नहीं हुआ। इस बारे में मुख्य प्रबंधक ने बताया कि हड़ताल के चलते करीब 60 लाख रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है।