नारनौल। केंद्रीय मंत्री योजना एवं शहरी विकास मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को गांव खटोटी कलां में शहीद हवलदार रावत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान उनके साथ सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, हरियाणा के जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पटौदी से विधायक बिमला चौधरी, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, नारनौल से विधायक ओमप्रकाश यादव, नांगल चौधरी से विधायक डॉ. अभय सिंह व भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव कुमार महता मौजूद रहेंगे। इसके केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व अन्य मंत्री, सांसद व विधायक ग्राम फैजाबाद व गांव सुंदरह में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।