अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला स्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिताओं में बीजेआरडी स्कूल रिवासा के खिलाड़ियों ने अलग अलग खेलों में अपनी प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। तैराकी में ऋषि यादव, शूटिंग में स्नेही व राहुल ने गोल्ड मेडल, टेबल टेनिस में रिया और फैंसिंग गर्ल्स में अंडर 14 में सोनम, रिया, तमन्ना, सरला, मनीषा। अंडर 17 में प्रिया, सपना, अंशू, तन्नू । इन सभी खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर विद्यालय की चेयरपर्सन शीला यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन एवम स्वस्थ बुद्धि निवास करती है। खेलों से हमारी एकाग्रता की क्षमता बढ़ाती है। इस अवसर पर डायरेक्टर राजपाल यादव के अलावा बिजेंद्र सिंह, प्रदीप जांगडा, विक्रम सिंह, नरेंद्र कोच, अशोक कुमार, दिनेश, मनीष ,अनूप, अमिता, दयावंती आर्य, रोशन लाल, धीरज शर्मा, निर्मल जोशी, भारती, गीता, कमलेश, आशा, पूनम आदि उपस्थित रहे।