फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल सिरोही में दी लोगों को कानूनी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को गांव नांगल सिरोही में प्रयास कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ता गिरीबाला ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारी देते हुए मध्यस्थता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता प्रक्रिया से समय व खर्चे की बचत होती है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से तुरंत फैसला हो जाता है। इस फैसले के बाद कोई अपील नहीं होती है। कृष्ण कुमार एफएलसी ने ग्रामीणों को अपने बैंक खातों को आधार कार्ड व पैन कार्ड से लिंक करवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संजय कुमार पीएलवी, रणवीर सिंह पंच, कैलाश चंद व मंजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें