अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। पुलिस ने खुडाना वासी एक युवक के विरुद्ध महिला की शिकायत पर बलात्कार की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। मंगलवार को दिन के 11 बजे महिला के पड़ोस की एक लड़की महिला को किसी कार्य के बहाने अपने घर पर बुलाकर ले गई थी। आरोप है कि घर में आरोपी खुडाना निवासी बजरंग पहले ही मौजूद था। आरोपी ने बलात्कार करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके महिला का मेडिकल करवाया है। आरोपी पुलिस अभी पुलिस की पहुंच से बाहर है।