नारनौल। जिले में लगातार सरसों की खरीद की जा रही है। सोमवार को नारनौल में वेयर हाउस व अटेली व नांगल चौधरी में हैफेड की तरफ से सरसों की खरीद की जा रही है। इस कड़ी में नारनौल में वेयर हाउस की तरफ से 9500 क्विंटल और अटेली व नांगल चौधरी में हैफेड की तरफ से 78800 क्विंटल सरसों की अब तक खरीद हो चुकी है। वहीं नैफेड की तरफ से अब तक जिले में 375720 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 361480 क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है। अभी भी जिले में 1.40 लाख क्विंटल सरसों का उठान होना बाकी है।
महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार को किसानों को गेटपास नहीं दिया गया। जिले में 4.20 लाख क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। जिले में करीब 4 लाख क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। वहीं अब तक 3 लाख क्विंटल सरसों का उठान किया जा चुका है।