महेंद्रगढ़/कनीना। नगर पालिका में समाधान शिविर के दूसरे दिन 14 लोग शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इन समस्याओं में सबसे ज्यादा प्रापर्टी आईडी से संबंधित शिकायतें रही।
इनके अलावा दुकानों के किराया, हाउस टेक्स, अतिक्रमण, सफाई से संबंधित समस्याएं शामिल रही। इनमें से अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही समाधान किया गया। शेष शिकायतों पर समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर ने बताया कि बुधवार को समाधान शिविर के दूसरे दिन 14 लोग समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंचे। इनमें से सबसे ज्यादा प्रोपर्टी आईडी से संबंधित रही। प्रोपर्टी आईडी में नाम, पता, एरिया, नक्शा के तहत न होना शामिल रहे। इनमें से नाम, पता व एरिया संबंधित समस्या का समाधान कर दिया है। बाकि नक्शा के तहत न होना इसके लिए लोगाें को नक्शा की कॉपी साथ लेकर आने को बताया है। वहीं दुकानों का किराया, हाउस टैक्स, अतिक्रमण की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर एमई संयाेग शर्मा, जेई नवनीत, अतिरिक्त कार्यकारी एमई बस्तीराम, क्लर्क सोनू, सन्नी उपस्थित रहे।
कनीना में दूसरे दिन भी अधिकारी करते रहे लोगों का इंतजार
वहीं नगर पालिका कनीना में समस्या समाधान शिविर के दूसरे दिन 9 से 11 बजे के बीच में कोई भी व्यक्ति प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए नहीं पहुंचा। नगर पालिका सचिव समय पाल सिंह ने बताया कि नगर पालिका में समस्या समाधान शिविर का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है। इसमें दूसरे दिन भी कोई नहीं व्यक्ति नहीं पहुंचा। इस दौरान पालिका अभियंता दिनेश कुमार, लेखाकार मनोज कुमार, लिपिक संदीप सैनी मौजूद रहे।
उनके प्रापर्टी आईडी चढ़वानी थी। पिछले एक साल से चक्कर लगा रहा है। एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास चक्कर लगा रहा हूं। आज वह समाधान शिविर में पहुंचा है। तो अधिकारियों ने दो दिन का समय मांगा है। अगर दो दिन में उसका समाधान नहीं हुआ तो वह नगर पालिका में धरने पर बैठे जाएंगे।
इंद्रलाल
वह हाउस टैक्स व दादालाई जमीन के दस्तावेज लेने के लिए नगर पालिका में समाधान शिविर में पहुंचा। जहां पर अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय मांगा गया है। जबकि जमीन व हाउस टैक्स के दस्तावेज के लिए एसडीएम ने खुद पत्र जारी कर चुके
दीनदयाल लखेरा
फोटो संख्या:65- महेंद्रगढ़ नगर पालिका में लोगों की समस्या सुनते अधिकारी---संवाद