फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 संक्रमितों को ठीक होने के बाद किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। जिले में मात्र 10 केस सक्रिय बचे हुए है। शनिवार को मात्र एक कोरोना संक्रमित केस आया। वहीं शनिवार को 14 संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को एक नया कोरोना वायरस संक्रमित केस आया है। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 24742 हो गई है। अब तक कुल 24568 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 164 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना के दस केस सक्रिय बचे हैं। जिले में 12 मार्च तक 249602 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 115113 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 540852 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1453 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शनिवार को पटीकरा में एक कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें