नारनौल। जिले में सरकारी खरीद रेट पर सरसों व गेहूं की खरीद जारी है। सोमवार को जिले में 1372 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिले में 59260 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। सोमवार को जिले में 1680 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। अब तक जिला में 8308 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। सोमवार को 85 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। अब तक जिले में 571 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि सोमवार को अटेली व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर 223 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना में कुल 140 व सतनाली में 270 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। सोमवार को नांगल चौधरी, निजामपुर व धौलेड़ा में सरसों की कोई आवक नहीं हुई। नारनौल में 195 मीट्रिक टन व महेंद्रगढ़ में 507 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। अटेली में 51, कनीना में 250 व सतनाली में 1379 मीट्रिक टन गेहूं आया। सोमवार को महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। सतनाली में 85 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में चने की कोई आवक नहीं हुई। --