फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। विधायक ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन नारनौल के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल जलमहल पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लड्डू बांटे गए और स्थानीय जल महल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर परिषद की चेयरमैन भारती सैनी व ईओ अभय सिंह यादव तथा अन्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री ने जो स्वच्छता के लिए मुहिम छेड़ी है। उसी को आगे बढ़ाते हुए नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी दिनरात लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नारनौल के ऐतिहासिक जलमहल को काफी अरसे बाद पानी से भरा है। इस ऐतिहासिक स्मारक में नगर परिषद जल्द ही रंगबिरंगी लाइटें लगाएगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, समाजसेवी संजय सैनी, पार्षद कविता देवी, पार्षद सुशीला देवी, पार्षद मोहनलाल, रामजीलाल मित्तल उपचेयरमैन मार्केट कमेटी, ओपी महता, वीरेंद्र सिंह, राजू सैन, पूर्व पार्षद भगवानदास व तरुण शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें