अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। स्वर्णकार संघ की मीटिंग शहर की भगवानदास कॉम्प्लेक्स महेंद्रगढ़ में हुई। इसमें अजमीढ़ की जयंती मनाने पर विचार किया गया। बैठक में स्वर्णकार संघ के प्रधान लक्खीराम सोनी ने कैलाश चंद बवानिया और तेजा सिंह को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव कैलाशचंद, प्रवक्ता राजेश सोनी डालनवास, कोषाध्यक्ष रविशंकर, सह सचिव विष्णु सोनी और देवेंद्र सोनी को बनाया गया। प्रचार सचिव की जिम्मेदारी रतनलाल ठेकेदार को दी गई। सुनील बसई, देवीदत्त सोनी, ईश्वर सेनी, राजू सोनी, मुकेश झगड़ौली, हनुमान मराठा, दीपचंद सोनी, संजय सर्राफ, सुनील कुमार को कमेटी का सदस्य बनाया गया। मीटिंग में स्वर्णकार समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने और संघ को मजबूत करने पर चर्चा की गई। संघ के प्रधान लक्खीराम सोनी ने बताया कि अजमीढ जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतिभा सम्मान समारोह किया जाएगा। इसमें क्षेत्र के गांव और शहर के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान महेश सोनी, पूर्व पार्षद रमेश, राजेंद्र नंबरदार, गोविंद सोनी, बिशनल सतनाली, अमित, विनोद, सत्तू खेड़ी, कालू सेहलंग, सुल्तान, साबू बंगाली, सरजू मराठा आदि उपस्थित थे।