अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला स्तरीय स्कूली बॉक्सिंग और फुटबाल स्पर्धा में गैलेक्सी स्कूल के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यालय के कोच महिपाल और विक्रम ने संयुक्त रूप से बताया कि विद्यालय के छात्र मोहित 30-32 किलोग्राम भार में प्रथम स्थान और गौरव 50-54 किलोग्राम भार में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्र कुलदीप ने 54-57 किलोग्राम भार में प्रथम स्थान और 60-63 किलोग्राम भार में सत्यवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र पंकज 54-57 भार वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर-19 फुटबाल टीम में अशोक, रवीन, गौतम, सोनू, योगेश और जीतपाल का चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। विद्यालय की फुटबाल की टीम अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रिंसिपल जितेंद्र, एमडी दरियाव सिंह और सीईओ सतीश शर्मा ने सम्मान करते हुए बधाई दी।