फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। श्री कृष्ण हाई स्कूल गढ़ी रूथल में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। अध्यापिका मीना शर्मा ने अपने हाथों से पेड़ लगाकर इस कार्यक्रम की शुरूआत की तथा सभी बच्चों को एक पेड़ लगाने की सलाह दी। स्कूल चेयरमैन धर्मेंद्र यादव ने इस मौके पर कहा कि स्वच्छ जीवन के लिए पेड़ जरूरी हैं। उन्होंने सभी को संदेश दिया की अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण का संतुलन बनाने में सहयोग करें। पेड़ों का जीवन में बहुत महत्व है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण करना अति आवश्यक है। इस मौके पर अध्यापक दयाराम, जयवीर, संदीप, मनोज कुमारी, अभिमन्यु, बिजेन्द्र व सभी छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें