फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सेवादास मार्केट में फैली गंदगी, आम नागरिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। कस्बे की बाबा सेवादास मार्केट में फैली गंदगी से आम नागरिक व दुकानदार बेहद परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि नपा प्रशासन को बार-बार इस समस्या से अवगत कराने के बाद भी इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुकानदार अमित कुमार, धर्म सोनी, अनिल कुमार, रामकुमार, नरेन्द्र आदि ने बताया कि रामेश्वर मंदिर के दीवार के समीप कई माह से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े ढेर के कारण पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले भी अटे पड़े हैं। नपा चेयरमैन विकास यादव ने कहा कि मार्केट में गंदगी फैलने की समस्या मेरे संज्ञान में नहीं है। सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारी तैनात है, जहां भी गंदगी फैली हुई है उसे दुरुस्त कराया जाएगा। - विकास यादव, नपा चेयरमैन अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें