फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी से अवैध शराब की 13 पेटी बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए पुलिस ने महेंद्रगढ़ राेड से एक गाड़ी से अवैध शराब की 13 पेटियां बरामद की। शहर थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली की रोहिन निवासी बिजवाड़ चोहान थाना मुंडावर जिला अलवर राजस्थान गाड़ी में जेल के सामने शराब के ठेके से अवैध शराब भरकर महेंद्रगढ़ की तरफ जाएगा। इस पर महेंद्रगढ़ रोड़ पर धरसूं टी-प्वाइट नसीबपुर के पास नाकाबंदी की। एक गाड़ी नारनौल की तरफ से आती हुई दिखाई दी। चेक किया तो गाड़ी में अंग्रेजी शराब व बीयर की पेटियां रखी थीं। पूछताछ करने पर चालक ने नाम रोहिन निवासी बिजवाड चोहान थाना मुंडावर जिला अलवर राजस्थान बताया। चालक से लाइसेंस व परमिट मांगा तो पेश नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने गाड़ी चालक को काबू कर अवैध शराब को कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें