फोटो संख्या:79- उप स्वास्थ्य केंद्र बुचौली में मरीजों की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक---स्रोत-
- फोटो : गौरीगंज के पूरे मिश्र मऊ गांव में फूलचंद्र के गमगीन परिजन।
महेंद्रगढ़। उप स्वास्थ्य केंद्र बुचोली में वीरवार को आयोजित टीबी जांच शिविर में 128 लोगों की जांच की गई। जांच के दौरान 13 संभावित लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी डॉ. पूनम रेबारी की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। 13 लोगों सैपलों को जांच के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना लैब में भेजा गया। शिविर में आए हुए लोगों की एचबी, बीपी और शुगर की जांच की गई और जांच के उपरांत उनको दवाइयां दी गई। टीम में रेणु कुमारी, सोनू, आशा वर्कर तारामणी, उर्मिला, देवेन्द्र शामिल रहे। संवाद