सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। बृहस्पतिवार को जिला में 3116 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 127208 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को जिला में 31 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 18024 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में बृहस्पतिवार को 52 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 2158 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अटेली, बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर 223 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना में 472 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। बृहस्पतिवार को नांगल चौधरी व निजामपुर में कुल 782 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 1112 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। बृहस्पतिवार को सतनाली 4 व महेंद्रगढ़ में 523 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं बृहस्पतिवार को अटेली में 7 व महेंद्रगढ़ 24 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। बृहस्पतिवार को नांगल चौधरी सतनाली कनीना व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार बृहस्पतिवार को सतनाली में 52 मीट्रिक टन चने की आवक हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में बृहस्पतिवार को चने की कोई आवक नहीं हुई।