फोटो संख्या:-68 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शिविर में बैठी महिलाएं---स्रोत अस्पताल
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय प्रकाश के दिशा निर्देश में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर का आयोजन किया गया। पीपीसी में कार्यरत रणसिंह मालडा ने बताया कि यह एक सरकारी पहल है जो हर महीने की 9-10 व 23 तारीख व महीने के अंतिम दिन 30 या 31 तारीख को गर्भवती महिलाओं को निश्चित दिन, व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल प्रदान करती है। इन निश्चित तिथि को कोई सरकारी छुट्टी होती है तो उससे अगले दिन इस शिविर का आयोजन होता है। परिवार नियोजन शिविर में सर्जन डॉ. कंवर सिंह चौहान एवं महिला विशेषज्ञ डॉ. मोना यादव ने पांच महिलाओं की नसबंदी की है। इस दौरान नर्सिंग अधिकारी पूजा यादव, ज्योति बोहरा, प्रभा, ममता, सीता, शर्मिला, लेब तकनीशियन अधिकारी संजय सैनी, दूलीचंद, वंदना,मोनिका सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद