फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नेत्र जांच शिविर में 122 मरीजों ने कराई जांच

Sun, 03 Mar 2024 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रविवार को 163वें निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 122 मरीजों की जांच की गई। जांच के उपरांत 26 का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि की यह शिविर राहत ग्रुप एवं वेद प्रचार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉ. प्रेम राज आर्य की अध्यक्षता में लगाया गया। यज्ञ पुरोहित यादव सभा के उप प्रधान एवं आर्यसमाज महेंद्रगढ़ के प्रधान भूपेंद्र आर्य ने हवन संपन्न कराया। शिविर में मुख्य अतिथि सीएमओ रमेशचंद्र आर्य रहे। सीएमओ रमेश चंद्र आर्य ने विधिवत रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. जितेंद्र यादव व उनकी टीम के चिकित्सकों आरपी गिरि, डॉ. रामपाल यादव ने रोगियों की नेत्र जांच की तथा डॉ. प्रकाश वीर आर्य, डॉ. आनंद प्रकाश ने बीपी और शुगर की जांच की। रविवार को लगे निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 122 रोगियों के नेत्रों जांच की और 26 रोगियों को ऑपरेशन के लिए सुमेर सिंह मेघनवास की देखरेख में राजकीय जालान नेत्र चिकित्सालय भिवानी भेजा गया। इस अवसर पर यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव, प्रो. बस्तीराम खैरवाल, राहत ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रवक्ता श्रीचंद, सूबेदार जगमाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें