फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण कैटेगरी के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने पर सामाजिक संगठनों ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण जाति के लोगों को केंद्र सरकार द्वारा 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने खुशी जताई है। इस मौके पर हरिराम मित्तल ने मिठाई बांटते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने समाज में पिछड़ते जा रहे जाट, ब्राह्मण, राजपूत, महाजन, पंजाबी आदि सवर्ण जाति के लोगों को लाभ मिलेगा। इन जातियों का लंबे समय से शोषण हो रहा था। केंद्र सरकार ने सवर्णों को आरक्षण देने पर सही समय पर सही फैसला लिया है। इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष हरिराम मित्तल, स्वतंत्रता सेनानी उतराधिकारी संगठन के प्रधान मा. राजेश कुमार उन्हाणी, संतोष गुप्ता, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कंवर सैन वशिष्ठ, गौड़ ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ सदस्य श्याम लाल शर्मा, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश लिसानिंया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें