फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल 57 चालकों को किए नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रोडवेज यूनियनों के आह्वान पर मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों द्वारा की गई हड़ताल पर परिवहन मंत्रालय ने हड़ताल में शामिल नवचयनित चालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है। मंत्रालय द्वारा 2018 में चयन हुए चालकों को जारी किए गए नोटिस का रोडवेज यूनियनों ने कड़ा विरोध जताया है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजेश डांगी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की आवाज को दबाना चाहती है। इसलिए सरकार ने नवचयनित चालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सरकार के नियमानुसार नवचयनित कर्मचारी दो वर्ष तक किसी भी हड़ताल में शामिल नहीं हो सकते है। इसके बावजूद कर्मचारी हड़ताल में शामिल होते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें