फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक गांवों का दौरा कर 20 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक गांवों का दौरा कर 20 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
विज्ञापन


फोटो नंबर छह
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने रविवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर 20 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास किए। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर उनके साथ बिजली, पानी एवं पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद थे। यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आमजन की भलाई के लिए बहुत सी योजना शुरू की है। लोगों को इन योजनाओं को फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने बताया की वर्तमान सरकार ग्रामीण विकास के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी की मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की तरफ अधिक से अधिक ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को पंजाब से अलग हुए 60 वर्ष हो गए हैं, परंतु दक्षिण हरियाणा आज भी पानी को तरस रहा है। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले पानी पर ध्यान दिया तथा 40 साल से चले आ रहे पुराने सिस्टम को बदलने के लिए 143 करोड़ रुपये की लागत से सारी नहरों की मोटरों व पंपों की दुरुस्त करवाया ताकि पानी को सही से लिफ्टिंग करके क्षेत्र के आखिरी छोर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि यह काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस वर्ष बरसात के मौसम में लगातार 3 महीने तक हमारे क्षेत्र में नहरें चली हैं तथा नांगल चौधरी के आखिरी छोर तक नहर का पानी पहुंचाया है। इस अवसर पर चेयरमैन रोहताश, चेयरमैन सुमेर, प्रभाती बोहरा, राजू, ईश्वर, ओपी महता, धर्मबीर, मोहन ठेकेदार, कैलास, मदन गोगिया एवं अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें