फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज और राव बहादुर सिंह डिग्री कॉलेज में संयुक्त रूप से मंगलवार को फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। इस मौके पर जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इंजीनियरिंग कॉलेज और डिग्री कॉलेज के जूनियर विद्यार्थियों ने मनमोहक परिधानों का प्रदर्शन रैंप पर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बीएससी नॉन मेडिकल की छात्रा रजनी यादव ने समाज में बेटी के महत्व पर आधारित एक कविता पेश की। छात्रा इतिशा, एकता, यशिका, सोनू और अनीता ने डांस की प्रस्तुति दी। इस मौके पर यदुवंशी ग्रुप के संस्थापक राव बहादुर सिंह ने इंजीनियरिंग कॉलेज कि छात्रा रीमा देवी को महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान पर रहने पर नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर आरबीएस डिग्री कॉलेज की छात्रा खुशबू मिस फ्रेशर और जतिन मिस्टर फ्रेशर बने। यदुवंशी इंजीनियरिंग कॉलेज के रोहित और पंकज मिस्टर फ्रेशर, जबकि शिवानी और यशिका मिस फ्रेशर बनीं। कॉलेज डायरेक्टर सुरेश यादव, प्रिसिंपल प्रदीप यादव, वाइस प्रिसिंपल ममता यादव ने बच्चों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें